गढ़वा, अक्टूबर 25 -- Garhwa News: चिनिया। थाना क्षेत्र के राजबांस गांव में शनिवार देर रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में डोल गांव निवासी पवन कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य युवकों को भी चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, चारों युवक मोटरसाइकिल से डोल गांव से चिनिया बाजार घूमने आए थे। देर रात लौटने के दौरान राजबांस साप्ताहिक बाजार से कुछ आगे मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दो युवक मौके से चले गए, जबकि दो घायलों को स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से चिनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अतुल मिश्रा, एएनएम बबीता कुमारी और सुशीला टोप्पो ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, एक घायल की स्थिति गंभीर थी। उपचार के बाद दो...