Garhwa News: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी पप्पू कुमार चंद्रवंशी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। वह राजू चंद्रवंशी का पुत्र है। घायल पप्पू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि पप्पू कुमार चंद्रवंशी घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घरेलू सामान खरीदने के लिए गढ़वा आ रहा था। मझिआंव मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पप्पू को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.