Garhwa News: मेराल सीएचसी से गायब तीन चिकित्सकों का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण
गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी ने बुधवार को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मामला तीन चिकित्सकों की लंबे समय से अनुपस्थिति का मिला। उस पर सिविल सर्जन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी और स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने पाया कि डॉ. मुन्ना कुमार और डॉ. मृदुल पिछले लगभग एक माह से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। निरीक्षण के दिन भी दोनों चिकित्सक अनुपस्थित मिले। उसके अलावा मेराल सीएचसी के प्रभारी डॉ. बीरेंद्र कुमार भी निरीक्षण के समय अस्पताल में मौजूद नहीं थे। हालांकि, सिविल सर्जन के निरीक्षण की सूचना मिलने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.