Garhwa News: मूर्ति विसर्जन जुलूस में मुखिया के साथ मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: केतार। थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव में बुधवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट में मुखिया श्याम सुंदर बैठा घायल हो गए। मुखिया ने बिमलेश पासवान और उसके भाइयों सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में उनकी नाक समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन घायल मुखिया को लेकर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने बिमलेश पासवान समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, दूसरे पक्ष के बिमलेश पासवान सहित अन्य लोगों ने भी मुखिया और उनके समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: परसुडीह मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: परसूडीह मारपीट मामले में झामुमो नेता ने आरोपों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.