Garhwa News: मुख्यमंत्री पशुधन योजना में मनमानी का आरोप, डीसी से शिकायत
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2026-27 के लाभुकों के चयन और अनुमोदन में मनमानी का आरोप लगा है। बरडीहा प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। प्रमुख ने अपने पत्र में उपायुक्त को बताया है कि योजना के अनुमोदन के लिए आयोजित बैठक की उन्हें सूचना नहीं दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उप प्रमुख के साथ मिलकर गलत लाभुकों का चयन किया। इस प्रक्रिया में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार अमित और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। प्रमुख सुनीता ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में इस तरह से कार्य किए जाने से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करते हुए बैठक को निरस्त करने और संबंधित पशु चिकित्सा पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.