Garhwa News: मुखिया की पहल पर हैंडपंप व जलमीनार की हुई मरम्मत
गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: डंडई। प्रखंड के सोनेहरा पंचायत के बौलिया गांव में मंगलवार को शिव स्थान के समीप सोमारू भुइयां के घर के पास लंबे समय से खराब पड़े सरकारी हैंडपंप एवं जलमीनार की मरम्मत पंचायत की मुखिया चंद्रवती देवी की पहल पर कराई गई। उससे गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप और जलमीनार खराब होने के कारण कई दिनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी। लोगों को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा था । मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद हैंडपंप एवं जलमीनार पुनः सुचारु रूप से चालू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.