Garhwa News: मुखिया की पहल पर बसेरियालेवा टोला में बदला गया जला ट्रांसफार्मर, राहत
गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: भवनाथपुर। मकरी पंचायत के बसेरियालेवा टोला में करीब दस दिनों से जला पड़ा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर आखिरकार मुखिया सरिता देवी की पहल से बदल दिया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। वहीं धान रोपनी के मौसम में किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही थी। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मुखिया को आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। उसके बाद मुखिया ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बुजुर्ग नथुनी चंद्रवंशी ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीणों ने मुखिया सरिता देवी और बिजली विभाग का आभार व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.