Garhwa News: मीटर छूते ही करंट की चपेट में आया मासूम
गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के बघमनवां गांव में सोमवार को घर में लगे विद्युत मीटर को छूने के दौरान सात वर्षीय मासूम करंट की चपेट में आ गया। घटना में गंभीर रूप से घायल सौरभ कुमार का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार का सात वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार घर में कुर्सी पर चढ़कर विद्युत मीटर को छू रहा था। उसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.