Garhwa News: मिरचइया गांव में जागरूकता अभियान चला नशा मुक्ति व साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत मिरचइया गांव में शुक्रवार को थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, कानून के प्रति जागरूक बनाने के अलावा सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पुलिस अधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना। अभियान के दौरान थाना प्रभारी राउत ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शराब व अन्य मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि परिवार और समाज में भी अनेक समस्याओं को जन्म देते हैं। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.