गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। धुरकी प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मिरचइया उत्तर में सेविका पद के लिए चयन प्रक्रिया गुरुवार को अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विमल कुमार सिंह और महिला पर्यवेक्षिका की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सेविका पद के लिए सुप्रिया देवी का चयन किया गया। चयन की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने चयन प्रक्रिया के दौरान कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रमुख माध्यम है। केंद्र के माध्यम से बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वहीं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओ...