गढ़वा, अगस्त 12 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर जिले में संचालित मिड डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर बुधवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी किरण हेम्ब्रम के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू, रसोईघर की स्वच्छता, खाद्य सामग्री एवं पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया। सर्वप्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमना का निरीक्षण किया गया। यहां बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं दिए जाने की बात सामने आई। रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। जांच के दौरान सब्जी बनाने में एक्सपायर्ड मॉडर्न कंपनी के सब्जी मसाले का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। उसे तत्काल ज...