Garhwa News: मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल युवती की मौत
गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। रमना थाना क्षेत्र के बहियार गांव में सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन लातेहार के आसपास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मुन्ना राम की पुत्री मंजू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंजू की मानसिक स्थिति वर्ष 2010 से ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह अचानक घर से निकलकर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इसी दौरान गढ़वा-रेणुकूट रेलखंड पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.