Garhwa News: मारपीट मामले में दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार
गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार की शाम करीब छह बजे पिकअप चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि भवनाथपुर से कांडी की ओर एक पिकअप वाहन आ रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर बहेरवा निवासी अंकित सिंह (24 वर्ष) और सहोदर भाई आकाश सिंह (31 वर्ष) व पिंटू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह (25 वर्ष) की पिकअप चालक सुनील राउत के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। उक्त लोगों ने सुनील के साथ बुरी तरह मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही मारपीट में शामिल कुछ लोग मौके से भाग निकले। घायल सुनील को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं कांडी थाना प्रभारी अशफाक ने माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.