गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: केतार। थाना क्षेत्र के केतार-कांडी मुख्य सड़क पर कोल्ह रोड मोड़ के समीप दो गुटों में हुई मारपीट में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी परवेज अंसारी घायल हो गया। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में कराया जा रहा है। घायल परवेज अंसारी ने बताया कि वह अपने छह मजदूरों के साथ लोहरगड़ा आंगनबाड़ी भवन में पेंटिंग का कार्य कर वापस टेंपो से लौट रहा था। उसी बीच पीछे से आ रहे दूसरा टेंपो चालक ओवर टेक करने लगा। उसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद दूसरे टेंपो वाले अपने छह-सात दोस्तों के साथ कार से पीछा कर कोल्ह मोड़ के समीप टेंपो रोक कर मारपीट किया। उसमें परवेज घायल हो गया। परवेज के द्वारा केतार थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर शिकायत के बाद पुलिस ...