गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: मझिआंव। थाना क्षेत्र के सकरकोनी गांव निवासी शौकत खान के 35 वर्षीय पुत्र नकीब अली खां को पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उसके चाचा तौहीद आलम खां के घर के सामने नकीब अली खां के द्वारा मिट्टी -मोरम भर रहे थे। मना करने पर विवाद बढ़ गया। मामला मारपीट में तब्दील हो गया। नकीब ने तौहीद को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। उसके चाचा ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...