Garhwa News: मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल
गढ़वा, जुलाई 13 -- Garhwa News: गढ़वा। रंका क्षेत्र के मानपुर गांव मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल यासीन अंसारी व उसका पुत्र नूरान अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में यासीन ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर अपने विपक्षी के विरुद्ध वह थाने में आवेदन दिया था। उसके द उसका भाई रमजान अंसारी उस व्यक्ति का पक्ष लेकर अपने मझले भाई वाजू हक अंसारी के साथ गाली गलौज कर रहा था। जानकारी मिलने के बाद यासीन अंसारी, रमजान अंसारी को आपस में विवाद करने से मना कर रहा था। उसे समझा बुझा रहा था। उसी क्रम में रमजान अंसारी, उसका पुत्र अख्तर अंसारी आक्रोशित होकर यासीन व उसके पुत्र नूरान के साथ मारपीट कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.