गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के बरछा बांध गांव निवासी अनिंदर चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बरडीहा थाना में 3 अगस्त को गांव के विक्रम चौधरी शिकायत दर्ज कराई थी। संतोष सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शेष दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...