Garhwa News: मानसून की बेरुखी से पिछड़ी खरीफ खेती, 88 फीसदी ही हुई धान की रोपाई
गढ़वा, सितम्बर 28 -- Garhwa News: गढ़वा, संवाददाता । जिले में मानसून की बेरुखी और औसत से बारिश कम ने खरीफ खेती की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कृषि विभाग के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले धान की रोपाई 87.98 फीसदी ही हो सकी है। कई फसलों की बुवाई भी लक्ष्य से पीछे है। सबसे खराब स्थिति मडुआ की है। 3400 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध महज 13.24 फीसदी क्षेत्र में ही मडुआ की खेती हो सकी। इससे खरीफ उत्पादन को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 56,400 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया था। उसके मुकाबले 87.98 फीसदी क्षेत्र में ही रोपाई हो सकी। हालांकि मक्का और अरहर की खेती लक्ष्य के करीब पहुंची है। 27,650 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध मक्का की 97.25 फीसदी तथा 29 हजार हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अरहर की 96.17 फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.