Garhwa News: मानसून की बेरुखी से किसान परेशान, जिले में अबतक महज 4.27% हुई रोपनी
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। मानसून की बेरूखी से किसानों की हिम्मत टूटने लगी है। अबतक औसत से बहुत कम बारिश हुई है। जून महीने में जहां महज 15.6 मिमी बारिश हुई थी वहीं पूरे जुलाई महीने में अबतक 212.7 मिमी बारिश ही हुई है। कुल मिलाकर जून और जुलाई महीने में अबतक महज 228.3 मिमी ही बारिश हुई है। विभाग के अनुसार जून महीने में सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 138.8 मिमी और जुलाई महीने में 362.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। पिछले साल जून महीने में ही 158.8 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं जुलाई महीने में 381.9 मिमी बारिश हुई थी। मानसून की बेरूखी क कारण किसान अब परेशान दिख रहे हैं। खेतों में लगी धान की नर्सरी को पटवन कर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बारिश के अभाव में वह भी सूखने के कगार पर पहुंच गया है। रोपनी क लिए खेत अबतक तैयार नहीं किए जा सके हैं। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.