Garhwa News: मानसून और उसके बाद बढ़ता है मलेरिया समेत वेक्टर जनित रोगों का खतरा
गढ़वा, अक्टूबर 28 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला यक्ष्मा कार्यालय के सभागार में बुधवार को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें गढ़वा, मेराल, श्रीबंशीधर नगर और भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के एमटीएस, एमपीडब्ल्यू और बीटीटी शामिल हुए। सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी के निर्देश पर जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मानसून और उसके बाद मलेरिया समेत अन्य वेक्टर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें। उन्होंने सभी बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच सुनिश्चित करने और लोगों को इन रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। जिला वेक्टर जनित रोग सलाहक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.