गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: चिनिया, प्रतिनिधि। मां दुर्गा की भक्ति और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए गढ़वा मंगलमुखी किन्नर समाज ने रविवार को चिनिया दुर्गापूजा समिति को 5100 रुपये की सहयोग राशि दी। चिनिया बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर के दुर्गा मंडप में मंगलमुखी किन्नर समाज की राधा गुरु के नेतृत्व में समाज के सदस्य पहुंचे और पूजा आयोजन में आर्थिक सहयोग किया। राधा गुरु ने बताया कि कई वर्षों से उनकी इच्छा चिनिया पहुंचकर मां दुर्गा के पूजा आयोजन में सहयोग करने की थी। परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इस बार मां भगवती की कृपा और स्थानीय लोगों के सहयोग से उनकी यह इच्छा पूरी हुई। उन्होंने पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद दुर्गा पूजा कमेटी को सहयोग राशि सौंपी。 यह भी पढ़ें- Bokaro News: 17 साल बाद भवानी...