गढ़वा, अगस्त 28 -- Garhwa News: केतार। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर अहले सुबह से ही मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर में दर्शन पूजन करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भक्ति व श्रद्धा भाव से मां का दर्शन पूजन कर खुशहाल घर परिवार के लिए मां से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मुकुंदपुर गांव निवासी राम प्रसाद कमलापुरी और केतरी गांव निवासी नितेश प्रसाद के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मंदिर विकास समिति के हेमंत पाठक, कन्हाई प्रसाद, कुंडल सिंह, राम विचार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...