Garhwa News: मां के दाह संस्कार में गया था परिवार, पीछे से घर का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: गढ़वा। थाना क्षेत्र के बिसुनपुर गांव निवासी राजीव कुमार दुबे के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने दो दरवाजों के ताले तोड़कर घर का सामान बिखेर दिया। हालांकि, जांच में कोई सामान गायब नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, राजीव की मां का निधन 21 अक्टूबर की रात हो गया था। उसके बाद 22 अक्टूबर की भोर करीब चार बजे परिवार के सभी सदस्य दाह संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव चंदनी (खरौंधी थाना क्षेत्र) चले गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने चोरी का प्रयास किया।सोमवार, 26 अक्टूबर को पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। उसके बाद राजीव कुमार दुबे ने गढ़वा थाना को सूचना दी और पीसीआर टीम के साथ घर पहुंचे। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सामान का मिलान करने पर किसी वस्तु के गायब होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.