Garhwa News: मां कात्यायनी की हुई विधि विधान से पूजा अर्चना, जयकारे से गूंजा वातावरण
गढ़वा, अक्टूबर 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर जिलेभर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार, आरती और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। अभी तक अधिसंख्य जगहों पर पंडालों के पट नहीं खुले हैं। फिलहाल पंडालों में श्रीमदभागवत कथा, श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। उसे सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंघ रहे हैं। सुबह और शाम मां दुर्गा की हो रही आरती में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मालूम हो कि जिलांतर्गत 400 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शहरी क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.