Garhwa News: महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का किया प्रयास
गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सुगी गांव निवासी लक्ष्मण राम की पत्नी ललिता देवी ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि ललिता का पति कोई काम नहीं करता है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ललिता गांव में मजदूरी करने गई थी। उसी दौरान उसका पति वहां पहुंच गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। पति के इस व्यवहार से आहत होकर ललिता ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.