Garhwa News: महिला ने ओवरडोज दवा खाई,अस्पताल में भर्ती
गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव निवासी मंजूर आलम की 20 वर्षीया पत्नी सहिस्ता खातून की तबीयत सोमवार को एक साथ दो दर्द-निवारक गोलियां खाने से बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार किसी घरेलू बात को लेकर सहिस्ता का घरवालों से विवाद हो गया था। उसी गुस्से में आकर उसने एक साथ दो दर्द-निवारक गोलियां खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.