गढ़वा, अक्टूबर 3 -- Garhwa News: गढ़वा। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चितरी गांव निवासी शिवमुनि कुमार की 19 वर्षीया पत्नी रंजू देवी ने शनिवार को घरेलू विवाद से तंग आकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर रंजू का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...