गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव में खेत में काम करने के दौरान एक महिला को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। उससे वह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सोनेहारा गांव निवासी देव कुमार प्रजापति की 59 वर्षीया पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गीता खेत में कृषि कार्य कर रही थी। उसी दौरान अचानक किसी अज्ञात विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...