गढ़वा, नवम्बर 17 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। पंडा नदी के पावन तट पर सर्वेश्वरी समूह आश्रम के समीप आयोजित पांच दिवसीय श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार को हवन-पूजन और महाभंडारे के साथ संपन्न हो गया। श्री श्री 108 महंत रामेश्वर दास जी महाराज के तत्वावधान में 13 नवंबर से शुरू हुए महायज्ञ का समापन वाराणसी से आए विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच वैदिक विधि-विधान से किया गया। समापन पर यज्ञ मंडप में हवन-पूजन हुआ। इसके बाद यज्ञ में शामिल साधु-संतों को अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। मालूम हो कि पंडा नदी के तट पर सर्वेश्वरी समूह आश्रम के समीप भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लि...