Garhwa News: मस्जिद की छत ढलाई में हिंदू-मुस्लिम समाज के हजारों लोग हुए शामिल
गढ़वा, नवम्बर 4 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत अरसली दक्षिणी पंचायत के बघमनवा टोला में बुधवार को मस्जिद की छत ढलाई का कार्य सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सभी ने मिल-जुलकर निर्माण कार्य में सहयोग किया और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। मस्जिद की छत ढलाई को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों की बड़ी भागीदारी ने आपसी प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। लोगों ने एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। उक्त अवसर पर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव, अरसली उत्तरी मुखिया प्रतिनिधि तासबिन अंसारी, पूर्व मुखिया गोपाल यादव, मनोज भुईयां, बीडीसी शकील अंसारी, हमीद अंसारी, जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.