गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: भंडारिया। पुलिस ने खजुरी गांव से मवेशी चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि उक्त सभी खजुरी गांव से मवेशी चोरी कर भाग रहे थे। तभी ग्रामीणों ने सभी को पकड़ लिया । चोरों के पास से चोरी का मवेशी भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार चोरों में प्राथमिकी अभियुक्त अफजल अंसारी, बुचानी अंसारी, साकिर अंसारी, मोकीन अंसारी और जाबिर अंसारी शामिल हैं। सभी लातेहार जिलांतर्गत बरवाडीह थाना के पोखरीकला गांव के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...