Garhwa News: मवेशी चराने गई महिला को सांप ने डंसा
गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरेया गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी दुर्गावती देवी को गुरुवार को मवेशी चराने के दौरान सांप ने डंस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दुर्गावती मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गई थी। उसी दौरान खेत में सांप ने उसके दाएं पैर में डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सकी जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चारपाई पर सो रही महिला को सांप ने डंसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.