Garhwa News: मलेरिया कैंप में 30 लोगों की हुई जांच, सभी मिले निगेटिव
गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: भवनाथपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के अंतर्गत कैलन पंचायत के अमावडीह टोला में गुरुवार को मलेरिया जांच कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप में पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए कुल 30 लोगों का मलेरिया परीक्षण किया। जांच के दौरान सभी लोगों की रिपोर्ट मलेरिया निगेटिव पाई गई। वैसे जांच में शामिल सभी लोग मौसमी बुखार से पीड़ित पाए गए। मौके पर चिकित्सक ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। कैंप में एमटीएस विद्यानंद प्रजापति, सीएचओ, मलेरिया लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.