गढ़वा, अक्टूबर 30 -- Garhwa News: भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के मकरी बगही टोला में शुक्रवार को स्थानीय निवासी हरिदास राम के 10 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार को अमरूद के पेड़ से अमरूद तोड़ने के दौरान उसमें लगे मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद उस परिजनों के द्वारा भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक प्रभात कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। उसे मधुमक्खियों के हमले में बचाने के क्रम में दो-तीन अन्य लोग भी चपेट में आ गए। बताया जाता है कि हिमांशु अपने कुछ हम उम्र बच्चों के साथ अमरूद तोड़ने घर के पास ही गया था। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: ततैयों के हमले में दस वर्षीय बच्चा घायल जैसे ही अमरूद की डाली की हिलाया उसमें से सैकड़ों मधुमक्खी उड़ कर हमला कर उसपर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...