गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। अभियान की प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण के बाद प्रशासनिक स्तर पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अब सत्यापन और डिजिटाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शहरी मतदान केंद्रों पर फिर कल लगेगा विशेष शिविरअभियान का विवरण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर गणना प्रपत्रों का ...