गढ़वा, अक्टूबर 21 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। प्रखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज कर दिया गया है। एसडीओ मोहम्मद परवेज और बीडीओ शुभम बेला तोपनो के नेतृत्व में बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में अधिकारी, पर्यवेक्षक, सहायक और अन्य कर्मी अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने में जुटे रहे। पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए कर्मियों के बीच जिम्मेदारियों का समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।अभियान में पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार, फौजदार साहु, पूनम कुमारी और सुष्मिता कुमारी सहित अन्य कर्मी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सहायक के रूप में पूनम कुमारी, अजीत कुमार ठाकुर, धीरज कुमार सिंह...