गढ़वा, अक्टूबर 21 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत मझिआंव और बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान पूजा-पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं नाटक मंचन और डांडिया कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। सुबह से देर रात तक बाजारों और पूजा स्थलों पर चहल-पहल बनी रही। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दोनों प्रखंडों के विभिन्न पूजा-पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को किया गया। उसके साथ ही क्षेत्र में दशहरा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मझिआंव बाजार, खरसोता, पोखराहा, तारा और करमडीह समेत विभिन्न स्थानों पर स्थापित पूजा-पंडालों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और पुष्पांजल...