Garhwa News: मकरी में गुमटी का ताला तोड़कर नकद सहित अन्य सामान की चोरी
गढ़वा, अगस्त 22 -- Garhwa News: भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी की गुमटी को शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर गुमटी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और वहां रखा करीब आठ हजार रुपये नगद समेत सरसों तेल, रिफाइन, बिस्किट, चीनी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह गुमटी खोलने पहुंचने पर हुई। गुमटी का ताला टूटा देखकर उन्होंने अंदर जाकर जांच की, तो नगद राशि व सामान गायब मिला। उसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामले को लेकर कमरुद्दीन अंसारी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चोरी की घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.