Garhwa News: मकरी में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बनी रणनीति
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड की मकरी पंचायत में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है। इसे लेकर रविवार को पंचायत भवन में मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं और आने वाली पीढ़ी को उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा मिलेगी। प्रतिमा स्थापना के लिए राशि जुटाने के उद्देश्य से पंचायत के विभिन्न गांवों और टोलों में चंदा एकत्र करने का निर्णय लिया गया। उसके साथ ही प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने और निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.