Garhwa News: मंत्री से स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग
गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सीय समस्या को लेकर विधायक अनंत प्रताप देव ने माह में दूसरी बार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी से मुलाकात की। रांची स्थित आवास पर मंत्री से हुई मुलाकात के दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में शेष बचे स्वास्थ्य समस्या से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को दुरूस्त करने की मांग की।विधायक ने अपने क्षेत्र अंतर्गत कई सीएचसी और पीएचसी अस्पतालों की जर्जर फर्नीचर और उपस्कर सहित अन्य जानकारी मंत्री को दी। साथ ही उक्त कार्यों को लेकर विधायक ने मंत्री से अविलंब उस पर पहल करने की मांग की। उसके अलावा विधायक ने डंडई सीएचसी अस्पताल के चहारदीवारी और बिजली की समस्या से भी अवगत कराया। उन्हें बताया कि अस्पताल के स्थापना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.