Garhwa News: मंडलकारा में देर रात वार्ड-बैरकों की सघन तलाशी, नहीं मिली प्रतिबंधित सामग्री
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था और जेल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने शनिवार देर रात गढ़वा मंडल कारा में औचक छापेमारी की। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और अन्य स्थानों की सघन तलाशी ली गई। जांच में किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। औचक छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों के वार्ड और बैरकों की बारीकी से जांच की। संभावित रूप से प्रतिबंधित वस्तुओं की उपलब्धता की भी पड़ताल की गई। तलाशी के बाद जेल की स्थिति सामान्य और संतोषजनक पाई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.