Garhwa News: भैंस गुम होने को लेकर सन्हा दर्ज
गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: सगमा। धुरकी थानांतर्गत कड़वा गांव निवासी शिवनारायण यादव ने थाना में 10 दिन पहले 11 भैंसों के गुम होने का सन्हा दर्ज कराया है। उसने बताया है कि पिछले 13 जुलाई को चरते हुए खाला गांव की ओर भैंस चले गए थे। उसी दिन से सभी भैंसें गायब हैं। काफी खोजबीन के बाद भी अबतक पता नहीं चला। उनकी आजीविका का साधन ही भैंस पालन है। भैंसों के गुम होने से उनका भरण पोषण मुश्किल हो गया है। उन्होंने भैसों की बरामदगी की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.