Garhwa News: भैंस के अचानक सड़क पर दौड़ने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दंपत्ति घायल
गढ़वा, अगस्त 15 -- Garhwa News: गढ़वा। बरडीहा थाना क्षेत्र के लेभरी गांव निवासी जितेंद्र यादव और उनकी पत्नी मतिया देवी मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर इलाज कराने मझिआंव जा रहे थे। उसी दौरान तलसबरिया गांव के समीप सड़क पर अचानक एक भैंस दौड़ पड़ी। भैंस से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल दंपति को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.