Garhwa News: भूमि विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल
गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में सुरेंद्र राम की पत्नी सुमित्रा देवी और प्रमोद राम की पत्नी कुंती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में सुमित्रा ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के चंद्रदेव राम, सुमित्रा देवी, श्याम बिहारी नामक व्यक्ति से आधा-आधा जमीन खरीद किए थे। उसके बाद चंद्रदेव राम उस जमीन को बिना नापी कराए अपने हिस्सा से अधिक जमीन में चहारदीवारी करने लगा। जानकारी मिलने के बाद सुमित्रा देवी, कुंती देवी ने वहां पहुंचकर उसे नापी करा कर चहारदीवारी करने के लिए कहा तो चंद्रदेव राम, अमन कुमार, समुद्री देवी, साजन कुमारी सहित अन्य ने मिलकर उक्त लोगों के साथ मारपीट की।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.