Garhwa News: भूमि विवाद में चाचा-चाची पर मारपीट का आरोप
गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थानांतर्गत तिलदाग गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट में ब्रह्मदेव साहु के पुत्र 42 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद साहु घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार रामेश्वर प्रसाद साहु अपने हिस्से की जमीन पर खेत जोतवा रहा था। उसी दौरान भूमि विवाद को लेकर उसके चाचा अजय प्रसाद और चाची श्रीमती देवी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद स्वजन ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। इधर, रामेश्वर प्रसाद साहु ने मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.