Garhwa News: भूमि विवाद को लेकर युवक पर हमला, अपहरण की कोशिश
गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग मोड़ स्थित अखाड़ा मंदिर के समीप एक युवक के साथ मारपीट कर उसका अपहरण करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने रंका थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही वरीय पुलिस अधिकारियों से भी जानमाल के रक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, चौकड़ी गांव निवासी आलोक कुमार सुमन रविवार की शाम करीब 4.20 बजे अपनी मोटरसाइकिल से रंका से वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी बीच जैसे ही वह हुरदाग मोड़ स्थित अखाड़ा मंदिर के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उनके पूर्व परिचित बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत विक्रमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह गांव निवासी अभिषेक कुमार और उसके एक साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.