Garhwa News: भूमि दानदाता पारसनाथ केसरी पंचतत्व में विलीन, डीएवी में हवन कर दी गई श्रद्धांजलि
गढ़वा, अक्टूबर 24 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। बंशीधर पारसनाथ डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा के भूमि दानदाता एवं प्रख्यात समाजसेवी पारसनाथ केसरी का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दारो नदी तट स्थित मोक्षधाम में किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शिक्षा के प्रसार और समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद करते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पारसनाथ केसरी ने डीएवी विद्यालय की स्थापना और शैक्षणिक विकास के लिए भूमि दान की थी। उनके इस योगदान से क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा मिला। विद्यालय परिवार ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।दिवंगत यह भी पढ़ें- Garhwa News: आर्य समाज के वार्षिकोत्सव पर हवन-यज्ञ और भजनों से गूंजा इलाका आत्मा की शांति के लिए शनिवार को बंशीधर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.