Garhwa News: भारतीय नाई समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय ठाकुर
गढ़वा, अक्टूबर 24 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। भारतीय नाई समाज की बैठक शनिवार को नरगिस आश्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक का संचालन संतोष ठाकुर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व वार्ड पार्षद संजय ठाकुर को भारतीय नाई समाज का जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर को मनोनीत किया गया। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में संगठन का गठन करने के बाद जिला कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनने के लिए समाज का संगठित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में अनेक महापुरुषों ने अपनी पहचान बनाई है। मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.