गढ़वा, अगस्त 15 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के कर्पूरी चौक से लेकर मुख्य पथ से गुजरे। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष भानु ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सेक्टर चार में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा यात्रा में ...