Garhwa News: भाइयों की दीर्घायु के लिए बहनों ने कूटा गोधन
गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव और बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। सुबह से ही बहनें पर्व की तैयारी में जुट गई थीं। विधि-विधान से पूजा करने के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताया और उनकी रक्षा का वचन दिया। पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक यह पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। भैया दूज के अवसर पर महिलाओं ने गाय के गोबर से गोधन की आकृतियां बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: गोदरमाना में धूमधाम से मना भाई दूज इसके बाद मूसल से गोधन कूटने की रस्म पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.